हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आईं बालिकाओं और युवतियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
डीएम ने सभी बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उन्होंने बच्चियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या में बेटियां बेहिचक उनसे संपर्क कर सकती हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बहनों को राखी का शगुन भी दिया। शगुन पाकर बच्चियां खुश नजर आईं और उन्होंने डीएम के प्रति आभार जताया।


