- पीड़ित अलाउद्दीन का आरोप, हास्पीटल संचालक इमामुद्दीन ने ऑपरेशन के दौरान निकाल लिया किडनी
- मैनेज की चर्चा जोरों पर मैनेज करवाया
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो कुशीनगर
कुशीनगर : कोटवा चौराहा पर पथरी के ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने के प्रकरण में पुलिस की जांच तेज हो गई है। आरोपी संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।इसकी तलाश में खिरकिया के एक निजी अस्पताल में भी पुलिस पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो आरोपी संचालक इस अस्पताल में डॉक्टर का करीबी है। वहीं आरोपी के रिश्तेदार मेडिकल स्टोर संचालक से भी पुलिस संपर्क की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही जांच में पता चला है कि ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन एमबीबीएस डॉक्टर के नाम पर हुआ है तो पथरी का ऑपरेशन कैसे हो गया। अभी तक डॉ. विवेक और संचालक ने जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क नहीं किया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन के पेट में 4 अप्रैल 2025 को दर्द हुआ तो वह महराजगंज जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। अल्ट्रासाउंड के दौरान किडनी में पथरी निकली। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही। इसके बाद अलाउद्दीन घर आ गया और रुपये का इंतजाम कर महराजगंज जा रहा था।
इस दौरान उसकी मुलाकात तारो मुहम्मद से हुई। उसने बेहतर इलाज का झांसा देकर अलाउद्दीन को न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल पर ले गया, जहां इसका ऑपरेशन हुआ। पीड़ित अलाउद्दीन का आरोप है कि संचालक इमामुद्दीन ही ऑपरेशन किया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां आराम नहीं होने पर लखनऊ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर डॉक्टरों ने कर दिया, जहां उसका इलाज हुआ। इसमें पता चला कि अलाउद्दीन की किडनी निकाल ली गई है।
उक्त घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कुशीनगर जिले के निवासी शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा हास्पिटल कुशीनगर जिले के हर छोटे छोटे चौराहे पर है जहा पर कोई डाक्टर नहीं है फिर भी चल रहा है। यह मामला भी मैनेज हो जायेगा। जिले का स्वास्थ्य विभाग मैनेज करने में माहिर हैं। साथ में कुछ लोग और मैनेज हो जायेंगे। पैसे में बहुत ताकत है।

