हर्षोदय टाइम्स/सुनील मणि त्रिपाठी
फरेंदा, महराजगंज।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री बनाए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बेलसड़ मोड़, सिकरा बाजार चौराहा, धानी बाजार चौराहा तथा फरेंदा के अंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर मंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष नितेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष बजमनगंज राकेश जायसवाल, डॉ. कुंवर पाल सिंह, डॉ. उमेश त्रिपाठी, श्याम सुंदर अग्रहरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाब चौरसिया, शुभम श्रीवास्तव, गामा यादव, परमात्मा अग्रहरि, ग्राम प्रधान मनोज सिंह, ग्राम प्रधान अयोध्या साहनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवेंद्र चौधरी के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और संगठन को और मजबूती मिलेगी।

