जेठ पर लाठी-डंडे से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के मधवलिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने अपने जेठ पर लाठी-डंडे से मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामले में पीड़िता ने गुरुवार को कोठीभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मधवलिया निवासी रीना देवी पत्नी सुरेश चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की शाम करीब सात बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उनके जेठ उमेश चौधरी पुत्र रुदल चौधरी ने उनके साथ कथित रूप से लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें गाली-गलौज दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में महिला को चोटें आने की बात कही गई है।

पीड़िता ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *