मिशन शक्ति अभियान के तहत बीजापार में बहू-बेटी सम्मेलन, सुरक्षा और जागरूकता पर दिया गया जोर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी



महराजगंज। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के बीजापार गांव में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी तथा महिला आरक्षी मधु, मानसी वर्मा और सुमन वर्मा ने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार, साइबर ठगी सहित महिलाओं से जुड़े अपराधों से बचाव के उपाय बताए और किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


पुलिस टीम ने किशोरियों के घर छोड़कर चले जाने जैसी घटनाओं के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की। महिलाओं और अभिभावकों को बेटियों के साथ संवाद बनाए रखने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने की सलाह दी गई।
सम्मेलन में 112, 1090, 181, 1930, 108 और 102 जैसी आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समेत विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने ऐसे जागरूकता अभियानों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *