सिसवा में व्यापार मंडल की बैठक, तहसील बनाए जाने की मांग को मिला सर्वसम्मत समर्थन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को सिसवा-घुघली मार्ग स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से आए व्यापारियों ने संगठनात्मक मजबूती, व्यापारिक हितों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया।

इस दौरान सिसवा बाजार को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने की, जबकि जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने संचालन किया। कार्यक्रम के संयोजक सिसवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा रहे। महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, घुघली, मिठौरा, पुरैना, ठूठीबारी और सिसवा सहित जिले के विभिन्न नगरों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव रखे।

जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने सिसवा को तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव कार्यसमिति के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सिसवा लंबे समय से जिले का प्रमुख व्यापारिक एवं शैक्षणिक केंद्र रहा है। बढ़ती आबादी और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इसे तहसील का दर्जा मिलना समय की मांग है। प्रस्ताव पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बैठक में नौतनवा के प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई। इस पर जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी प्रमुख मांगों को शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।
उन्होंने सभी नगर इकाइयों से सदस्यता अभियान तेज करने और व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के दौरान चंदन सोनी को युवा व्यापार मंडल सिसवा का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया तथा उनकी नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा भी की गई।

बैठक में जय प्रकाश भालोटिया, रोशन लाल वर्मा, हरिराम भालोटिया, अमित पुरी, बाबूलाल अग्रवाल, शिवजी सोनी,  योगेश जायसवाल, राजेंद्र पटेल, सुधाकर पटेल, जितेंद्र पटेल, अश्वनी पटेल, धर्मवीर सोनी, बृजकिशोर जायसवाल, दिनेश सोनी, रामचंद्र रावत, मनोज पुरी, उदित नारायण, नदीम अब्बासी, दयाराम मोदनवाल, राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजाराम जायसवाल, जयराम सिंह, सुनील केसरी, अमरेंद्र मल्ल, वैष्णो सोनी, शैलेश पांडे, काली जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बिपिन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *