आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सात पांच पुल और चमनगंज पुल के बीच ग्राम बैदौली के समीप हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:35 बजे बाइक संख्या UP56 AM 8922 और UP56 AF 5704 की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में श्रवण कुमार (35 वर्ष) पुत्र सुदामा, निवासी सिसवा बाजार बरवा द्वारिका थाना कोठीभार, तथा केदार चौधरी (60 वर्ष) पुत्र रामपति चौधरी और उनकी पत्नी विंद्रवती देवी (55 वर्ष) निवासी बजहा उर्फ अहिरौली कुड़िया टोला थाना निचलौल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *