स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सिसवा में जागरूकता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया गया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार (महराजगंज), 09 जुलाई 2026। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत वार्ड में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कूड़ा पृथक्करण के साथ वार्ड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कर लोगों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सफाई कर्मचारीयों द्वारा घर-घर कूड़ा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने वार्ड संख्या-10 में संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। नागरिकों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आसपास पानी जमा न होने देने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।आईइसी टीम उद्धारक इंटरप्राइजेज संस्था से सतीश शर्मा, खुश्बू पटेल व अर्जुन कुमार इत्यादि लोगों ने भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कूड़े को अलग-अलग सफाईकर्मियों को देने के लिए लोगों से अपील किया।



इस अभियान में आईईसी टीम के साथ नगर पालिका परिषद सिसवा के सफाई प्रभारी मंगलेश राणा, सफाई नायक रामाकांत राय, संतोष कुमार गोंड, दीपू कुमार तथा सफाईकर्मी दीपक गोंड, रिंकू कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *