महराजगंज। भिटौली पुलिस ने सेमरा राजा में हुए किशोरी आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।
प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त मंजेश उर्फ राजमणि (19 वर्ष) पुत्र सुजीत निवासी सेमरा राजा टोला करमहिया, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 115/2026 के तहत धारा 108 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव एवं कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।

