परतावल सीएचसी में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग शिविर का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की हुई जांच

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में मंगलवार से राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर मरीजों को आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सके। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।


इस अवसर पर एनसीडी चिकित्सक डॉ. फुरकान, संजीव सिंह, अमित कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, एएनएम नीलम सिंह, रागिनी, अनीता, बबीता सहित विभिन्न उपकेंद्रों की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *