मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के छाती राम बड़ा टोला निवासी जनार्दन ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जनार्दन के अनुसार 8 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे गांव के ही नीरू, बाबूलाल, राकेश और छोटू ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित काफी भयभीत हो गया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *