हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार तथा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम पतरेगवा के पास मिट्टी लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की तो चालक से वाहन एवं मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बिना वैध कागजात के अवैध रूप से मिट्टी परिवहन किए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर संख्या 449911DX को ट्रॉली एवं लदी मिट्टी सहित मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत ऑनलाइन सीज कर दिया। सीज किए गए वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सीज वाहन का विवरण वाहन प्रकार — न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मय ट्रॉली (मिट्टी लदा)
चेसिस नंबर — NHN36300ZRF699022
इंजन नंबर — 449911DX
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल सत्यप्रकाश एवं कांस्टेबल विशाल भारती शामिल रहे।
“अवैध खनन पर पुलिस की नजर तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।”

