बंद मकान में हुए चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



निचलौल/महराजगंज। थाना निचलौल पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के माल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत की गई।


पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व वन विभाग रेंज परिसर स्थित मोहल्ला हरेडीह के एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। घटना की विवेचना और चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल दो युवक किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा साहनी उर्फ चाईं (18 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 10 महाशय मोहल्ला तथा अमित वर्मा (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 03 महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल के रूप में हुई है।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने शौक और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।


पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 6,300 रुपये भारतीय नकदी, 1,010 नेपाली रुपये तथा एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग यादव, उपनिरीक्षक अमित विश्वकर्मा, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह और धर्मवीर चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *