नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर : गोविन्द नारायण शुक्ला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- नगर पालिका सिसवा के सरोजनी नगर (भूजौली) में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय राजनीति, समाज और प्रशासन के लिए आदर्श है। उन्होंने 1767 में राज्य की बागडोर संभाली और 28 वर्षों तक कुशल शासन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने कर नहीं बढ़ाया, फिर भी राजस्व को 75 लाख से सवा करोड़ तक पहुंचाया। उन्होंने काशी, अयोध्या, हरिद्वार, सोमनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी समेत अनेक तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को मजबूती दी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि तीन शताब्दी पूर्व जब महिला सशक्तिकरण की कोई कल्पना नहीं थी, तब अहिल्याबाई ने विधवाओं को गोद लेने, संपत्ति रखने और निर्णय लेने का अधिकार दिया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण की नींव रखी। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रानी अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को जनमानस से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रानी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित धर्मशालाएं, घाट और तीर्थ व्यवस्थाएं आज भी जीवित उदाहरण हैं कि एक नारी के संकल्प और विवेक से राष्ट्र की दिशा बदली जा सकती है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सिसवा ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद, क्षेत्र पंचायत संघ के अध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जिला महामंत्री एसटी मोर्चा जगन्नाथ गोंड, मंडल महामंत्री सिसवा राजू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र मल्ल, कन्हैया, जिला संयोजक रणधीर सिंह, हरपुर पकड़ी प्रधान प्रदीप मिश्रा, संजय मौर्या,  मनोहार, क्षेत्रीय महामंत्री एसटी मोर्चा धर्मनाथ खरवार, मधवलिया ग्राम प्रधान जितेन्द्र चौधरी, समाज सेवी रामकेवल गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *