प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश


खून का थक्का जमने, लंग्स इंफेक्शन और कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि, अब विसरा रिपोर्ट खोलेगी मौत की पूरी कहानी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट में शरीर में खून का थक्का जमने (ब्लड क्लॉटिंग), फेफड़ों में गंभीर संक्रमण (लंग्स इंफेक्शन) और कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई है


सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अब सभी की नजर विसरा रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।


बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों में असामान्य बदलाव भी मिले हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।


प्रतीक यादव को बुधवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।


फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *