विश्व श्रमिक दिवस पर सुचितपुर बघौना में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


पनियरा/महराजगंज, 01 मई 2026। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना स्थित पंचायत भवन में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप के निर्देशन में तथा ग्राम प्रधान रामनिवास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


शिविर में कुल 210 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। सामान्य ओपीडी में 65 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 51 लाभार्थियों की नॉन कम्युनिकेबल डिजिज  स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 190 लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए।


स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 10 लोगों के आभा  कार्ड भी तैयार किए गए। शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


इस अवसर पर आरबीएसके की चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, यूडीसी रितेश कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट नरेंद्र कुमार, सीएचओ दीपक कुमार, कुंवर आनंद सिंह, आकांक्षा रंजन, एएनएम संगीता देवी, पराग साहनी, बिशंभर, संगिनी पूनम तथा आशा कार्यकर्ता संजू और सुराती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *