बकरीद पर्व को लेकर सिसवा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज।  आगामी बकरीद त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोठीभार पुलिस द्वारा सिसवा बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया।

इस दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी रखेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *