आम तोड़ने को लेकर नाबालिग को बांधकर पीटने वाले दंपती गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 29 अप्रैल। थाना चौक क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई, हालांकि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र का रहने वाला कक्षा 6 का छात्र 28 अप्रैल को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल न जाकर आसपास के इलाके में घूमने लगा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर उसकी पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने थाना चौक में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *