महराजगंज, 27 अप्रैल 2026 । जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम—उपनिरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंजली राय एवं कांस्टेबल अनिराज सोनकर—द्वारा मु0अ0सं0 116/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सहबान अली (18 वर्ष) पुत्र जामीन अली निवासी ग्राम जलालगढ़ सिंहपुर ताली, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को दिनांक 26 अप्रैल 2026 को सायं लगभग 5:10 बजे ग्राम पिपरा तहसीलदार तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

