सिसवा मुंशी चौराहे की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, हादसों का बढ़ा खतरा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


सिसवा मुंशी / महाराजगंज : क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर सड़क की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। जगह-जगह सड़क टूटकर उखड़ गई है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाने में दिक्कत होती है, जिसके चलते आए दिन गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।


दुकानदारों के अनुसार, सड़क की खराब हालत का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक कम आने लगे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। एजाज खां, अबरेज खां, इकबाल अहमद, नुरुल, अमरजीत पटेल और मोहम्मद तुफे सहित क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *