एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, फरेन्दा पुलिस को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरंदरपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकरानन्द यादव (41 वर्ष) पुत्र छोटेलाल यादव निवासी गायत्रीनगर, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। वह दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पुरंदरपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा संख्या 96/2026 (धारा 8/21/23/29) में वांछित था। मामला नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध इंजेक्शन से संबंधित है।


फरेन्दा पुलिस ने अभियुक्त को 17 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार व कांस्टेबल मणिकान्त पाण्डेय।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *