काली माता मंदिर के पास पानी की टंकी निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

जिलाधिकारी से निर्माण कार्य रोकने की मांग, जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप

महराजगंज : नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 4 स्वामी विवेकानंद नगर में काली माता मंदिर के समीप प्रस्तावित पानी की टंकी के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत द्वारा मंदिर से सटी भूमि पर जबरन टंकी स्थापित कर धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त स्थान काली माता मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमि है, जहां गांव के धार्मिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनका कहना है कि गांव में इस प्रकार के आयोजनों के लिए कोई अन्य उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यहां पानी की टंकी का निर्माण जनभावनाओं के विपरीत है।

इस संबंध में वार्ड के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और पानी की टंकी को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए।

मौके पर श्याम देव, कंचन लता यादव (सभासद, वार्ड नंबर 4), सनी यादव, तीर्थ, मनजीत गौड़, प्रमोद, छेदी, संदीप गौड़, कृष्ण यादव, सुभावती, आशा, राजकुमार यादव, सुरेश प्रजापति, गुड़िया, सुदामा देवी, हजारी, अमरावती, हीरा प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *