अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


नेपाल से आकर भारत में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई


महराजगंज जनपद के थाना नौतनवां पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज श्री एस. चनप्पा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवनारायण नाउ (20 वर्ष) एवं रामरतन लोनिया (24 वर्ष) निवासी जिला रुपन्देही, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और पिछले कुछ महीनों से नेपाल से भारत आकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।


ऐसे देते थे वारदात को अंजाम


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और नंबर प्लेट हटाकर पहचान छिपा देते थे। इसके बाद चोरी की गाड़ियों को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना बनाते थे।


बरामद मोटरसाइकिलें


पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं


एक सुपर स्प्लेंडर बाइक, जो 14 अप्रैल 2026 को नौतनवां क्षेत्र के मैक्स सिटी अस्पताल के पास से चोरी हुई थी (मु०अ०सं० 77/2026)।


दूसरी सुपर स्प्लेंडर बाइक, जो फरेंदा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।


तीसरी स्प्लेंडर प्लस बाइक, जो कोल्हुई थाना क्षेत्र से लगभग एक माह पूर्व चोरी हुई थी।


विधिक कार्रवाई जारी


पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।


पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय


इस सफलता में चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवां उ०नि० रामजी गुप्ता, उ०नि० मनीष पटेल, कांस्टेबल मनीष गोंड, हिमांशु सिंह एवं लक्ष्मीशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस

कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *