कंबल के बदले मोबाइल लेकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 5 शातिर गिरफ्तर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

ग्रामीण इलाकों को बनाते थे निशाना, 318 मोबाइल व भारी मात्रा में उपकरण बरामद

महराजगंज, 15 अप्रैल 2026। महराजगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबल या बर्तन के बदले पुराने मोबाइल फोन जुटाकर साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज श्री एस. चनप्पा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव व थाना श्यामदेउरवा प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने परतावल नहर पटरी से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गांव-गांव घूमकर लोगों को कंबल या बर्तन देकर पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा करता था और उन्हें कोलकाता के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था।

जांच में सामने आया है कि इन मोबाइलों के मदरबोर्ड में मौजूद IMEI नंबर का इस्तेमाल कर साइबर ठगी (OTP फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी कॉलिंग) को अंजाम दिया जाता था। पुलिस बरामद मोबाइलों के IMEI व डेटा का तकनीकी विश्लेषण करा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग और हवाला एंगल की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी:


पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 318 एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत करीब 80 लाख रुपये), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 5 मोबाइल फोन, 55 फर्जी बिल, 5700 रुपये नकद और 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:


पांचों आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण व मोतिहारी क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े थे।


पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पुराने मोबाइल बेचते समय सतर्क रहें और केवल अधिकृत या विश्वसनीय माध्यम से ही लेन-देन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *