धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, निकली भव्य रैली

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। जनपद के विकास खंड परतावल अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य पैदल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


रैली की शुरुआत बेलवा बुजुर्ग स्थित बौद्ध विहार से हुई, जो अटकहिया टोला और नूरन टोला होते हुए सिसवा मुंशी चौराहा तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।

तेज धूप के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों और इसके योगदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *