सिसवा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 09 सरोजिनी नगर में व ब्लॉक परिसर में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने उपस्थित होकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा विधिवत पूजन-अर्चन किया। अपने संबोधन में जायसवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों एवं समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उसके बाद भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा पुरे वार्ड में डीजे के साथ जुलुस निकालकर भ्रमण किया गया।



सरोजिनी नगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि लोकमित्र पाण्डेय ने बाबा साहब का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये और इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों को अपनाने तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बृजेश गौतम, उपाध्यक्ष घनश्याम भारती, मुन्नीलाल, मलख, सुग्रीव, जीतेन्द्र, पूर्व ग्रामप्रधान लीलाधर के साथ अन्य सम्मानित जनता उपस्थित रही।

सिसवा ब्लॉक परिसर में भी बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
सहायक विकास अधिकारी बलिराम मौर्या ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सहायक विकास अधिकारी बलिराम मौर्या ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किये।



इस अवसर पर कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत चौधरी, खंड प्रेरक बीसी राकेश यादव, बड़े बाबू खजान्ती गोंड, मिथिलेश मिश्रा के साथ ब्लॉक सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *