अंबेडकर जयंती पर जीडी नेशनल स्कूल में मंडल स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक में स्थित जीडी नेशनल स्कूल में आज मंगलवार को अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर मंडल स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर चंदन गुप्ता ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *