महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लकड़ी चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार थाना भिटौली में दर्ज लकड़ी चोरी के दो मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। मामले की जांच जारी है और चोरी की लकड़ी के स्रोत व अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना भिटौली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना भिटौली की पुलिस टीम एवं संबंधित चौकी प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

