इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्वेता मैम को भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। सदर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौली स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्वेता मैम के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके शिक्षण कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *