विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी, एजेंट पर FIR की तैयारी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय

रूस भेजने का झांसा, किर्गिस्तान में फंसे युवक; पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
भिटौली/महराजगंज, 11 अप्रैल 2026 : घुघली थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गबड्डुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाते हुए भिटौली थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि भिटौली निवासी एजेंट मिस्टर उर्फ जियाउद्दीन ने तीन युवकों को रूस भेजने का झांसा देकर करीब पांच लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन उन्हें धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया।

तहरीर के अनुसार, अप्रैल 2025 में रघुनाथ चौधरी ने अपने बेटे सत्यवान को विदेश भेजने के लिए एजेंट को 1.60 लाख रुपये दिए। इसी तरह पिपरा मुंडेरी निवासी नीरज चौधरी से 1.70 लाख और बरगदवा माधोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी से 1.65 लाख रुपये लिए गए। एजेंट ने सभी को रूस में रोजगार दिलाने का भरोसा दिया था।

पीड़ितों का आरोप है कि किर्गिस्तान पहुंचने के बाद उन्हें न तो वादा किया गया काम मिला और न ही रहने-खाने की समुचित व्यवस्था। उल्टे वहां 96-96 हजार रुपये और देने पड़े। हालात बिगड़ने पर चंद्रशेखर चौधरी करीब छह माह पहले किसी तरह वापस घर लौट आया, जबकि बाकी युवक अब भी परेशान हैं।

रघुनाथ चौधरी का कहना है कि जब उन्होंने एजेंट से पैसे वापस मांगे तो पहले उसने सहमति जताई, लेकिन अब लगातार टालमटोल कर रहा है। फोन करने पर कॉल नहीं उठाता और बातचीत होने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने दावा किया कि पूरे लेन-देन की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *