मानदेय भुगतान की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले भरत शुक्ल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज। रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय भुगतान का मामला एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। इसी क्रम में घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलपुर पटखौली निवासी भरत शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।


मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान भरत शुक्ल ने रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण रोजगार सेवकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान कराने तथा भुगतान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।


मुलाकात के दौरान जिले से जुड़े प्रशासनिक, राजनीतिक एवं विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि भरत शुक्ल पूर्व में उस समय मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रह चुके हैं, जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे।


इस अवसर पर उनके साथ सुपुत्र मानवेंद्र शुक्ल एवं शिवेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *