सिसवा के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब, वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की विधिवत पूजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज-  वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही विशेषकर महिलाओं ने माता शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक श्रद्धालुओं में देवी भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के हट्ठी माता मंदिर, सायर माता मंदिर, भुअरी माता मंदिर, काली मंदिर और दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
मंदिरों के मुख्य द्वारों पर मेले जैसा दृश्य नजर आया, जहां माता के दर्शन और पूजन सामग्री अर्पित करने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहे।
वहीं, नगरपालिका क्षेत्र के चिरैयाकोट माता मंदिर और देवियापुर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य तथा उपनिरीक्षक राहुल राय के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *