फोन से बुक नहीं हो रहा गैस सिलेंडर? मिनटों में ऐसे करें LPG की बुकिंग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


देश में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से कई उपभोक्ता पहले से ही सिलेंडर बुक कराने में जुट गए हैं। ऐसे में कई जगहों पर फोन कॉल से बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें भी देखी जा रही हैं।


अगर आपका भी गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है और फोन कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से घर बैठे मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।


1. WhatsApp से करें बुकिंग


अब व्हाट्सऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।


Indane ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज भेजें।


HP Gas ग्राहक 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज करें।


Bharat Gas ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं।


2. SMS के जरिए करें बुकिंग


मोबाइल से SMS भेजकर भी आसानी से सिलेंडर बुक किया जा सकता है।


Indane ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेजें।


Bharat Gas ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS कर सकते हैं।


3. मिस्ड कॉल से भी होगी बुकिंग


अगर इंटरनेट या मैसेज की सुविधा नहीं है, तो मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग की जा सकती है।


Indane ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।


HP Gas ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग करा सकते हैं।


4. मोबाइल ऐप से भी बुक करें सिलेंडर


इसके अलावा उपभोक्ता UMANG ऐप, Paytm, PhonePe और Amazon Pay जैसे मोबाइल ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।


सलाह: गैस खत्म होने का इंतजार न करें। समय रहते सिलेंडर की बुकिंग कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *