नईकोट–महुआरी ढाला के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। नईकोट और महुआरी ढाला के बीच बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:40 बजे उस समय हुआ, जब गोरखपुर से नौतनवा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55071 की चपेट में युवक आ गया।


मृतक की पहचान सतीश यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम जनकपुर, थाना कैंपियरगंज का निवासी था। वर्तमान में वह अपने ननिहाल ग्राम मुड़ेहरा में अपने मामा राजू यादव के यहां रहकर मजदूरी करता था।


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के अनुसार घटना नईकोट और महुआरी रेलवे ढाला के बीच हुई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *