दहेज हत्या के आरोपी पति ने की आत्महत्या, पत्नी की हत्या के मामले में दर्ज था मुकदमा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 5 मार्च को बरगाहपुर टोला लेहड़ा स्टेशन बृजमनगंज निवासी श्रीमती आयशा खातून ने थाना बृजमनगंज में तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री नाजिमा खातून की शादी सौरहा निवासी मुर्तजा के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही मुर्तजा, उसके पिता और मां द्वारा नाजिमा खातून को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।


तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि 5 मार्च 2026 को दहेज की मांग को लेकर मुर्तजा ने नाजिमा खातून की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 53/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी।


इसी बीच 6 मार्च को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मुर्तजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


(बाइट — अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *