परतावल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज नारायण ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। परतावल क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज नारायण ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।


राज नारायण ने अपील की कि सभी लोग होली का पर्व शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दें। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है।


उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। साथ ही उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।


अंत में उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *