यूपीएस हरपुर तिवारी के 14 छात्र राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल, नया कीर्तिमान स्थापित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल /महराजगंज । परतावल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर तिवारी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस वर्ष विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिसमें से 14 छात्र-छात्राएं सफल रहे। पिछले वर्ष की तुलना में यह उपलब्धि दोगुनी है।


सफल विद्यार्थियों में रिकेश (22वां रैंक), अभिषेक (23वां), अभिमन्यु (24वां), करीना (25वां), मधुर एवं डाली (26वां), मोहित गुप्ता एवं शिवांगी गौड़ (27वां), संध्या मौर्या एवं ट्विंकल (28वां), सपना (36वां), अंकित (43वां), सोनम जायसवाल एवं उजाला (44वां रैंक) शामिल हैं।


विद्यालय का परिणाम निरंतर बेहतर होता जा रहा है। वर्ष 2025 में 7, वर्ष 2024 में 5 तथा वर्ष 2023 में 3 विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल हुए थे। इस बार 14 विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान की है।


विद्यालय के प्रभारी जे.डी. अंसारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को विशेष तैयारी कराई गई। सफलता पर ग्राम प्रधान जयराम यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इन्द्रासन यादव तथा शिक्षक राजेन्द्र एवं संजीव पाठक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *