शाइन स्मार्ट स्कूल, सोनबरसा का तृतीय स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को शाइन स्मार्ट स्कूल, सोनबरसा का तृतीय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं उल्लास  के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवमय वातावरण में सुसज्जित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक माननीय अश्विनी सर एवं प्रधानाचार्या सिद्धि चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं संगीता, पूजा, अंकिता, कुमकुम, शकुन्तला, प्रतिभा, श्रीति, मुस्कान, रूबी, सुमित्रा, चांदनी तथा शिक्षक मंटू एवं बलिराम ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पूजा-अर्चना के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और विद्यालय के प्रति उनका स्नेह देखकर सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रबंधक महोदय ने विद्यालय की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार की एकता, परिश्रम और समर्पण ही उसकी वास्तविक शक्ति है। आशा है कि आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा, जिससे शाइन स्मार्ट स्कूल शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *