महराजगंज। मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के वरिष्ठ नेता घनश्याम दास को पुनः गोरखपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।
घनश्याम दास लंबे समय से पार्टी से जुड़े समर्पित एवं जमीनी स्तर के नेता हैं। वे पूर्व में भी संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। कई विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में उन्हें पार्टी की ओर से प्रमुख प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
महराजगंज जनपद में घनश्याम दास एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में गोरखपुर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उनकी पुनर्नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


