नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार की अंधियारी रात में सड़क  दो बाइक आमने-सामने भिड़ गए । विषनाथपुर गांव के सामने, नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत ऐसी हुई कि पल भर में खुशियां चीखों में बदल गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गईं। मानो रात के सन्नाटे को चीरती हुई टक्कर ने मौत का बिगुल बजा दिया हो।
इस भीषण हादसे में चार युवक घायल होकर सड़क पर तड़प उठे। घायलों को आनन-फानन में रतनपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


हादसे में पल्सर सवार सलाहुद्दीन (20) और रमेश (32), बजाज प्लेटिना चालक अमित कुमार (18) तथा राहगीर आर्यन प्रजापति (22) घायल हुए। इनमें से एक की जीवन-डोर अस्पताल में टूट गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रात भर क्षेत्र में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बना रहा।
सड़क पर गरजी इस टक्कर ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि जांच में क्या सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *