हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज में 28 दिसंबर को होगी पेरेंट्स मीटिंग

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित किया गया है कि विद्यालय में पेरेंट्स–टीचर मीटिंग का आयोजन दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा।


विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस बैठक का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों से संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चों की शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।


विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर विद्यालय पहुंचकर अप भूने पाल्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें तथा शिक्षकों से सुझाव लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *