पत्नी को पति ने फ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक  मामला सामने आया है। हसबैंड ने अपने ही घर में अपनी पत्नी और  अपने दोस्त जो गोरखपुर निवासी  हैं उसको आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।


जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले का रहने वाला युवक नगर पंचायत परतावल निवासी व्यक्ति का पुराना दोस्त है। वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। पति को पत्नी और दोस्त के व्यवहार पर शक हो गया था। मंगलवार की शाम वह व्यक्ति फिर से उसके घर आया और वहीं रुक गया। बुधवार सुबह पति किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद अचानक वापस लौट आया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और दोस्त को आपत्तिजनक हालत में देखने का आरोप लगाया इसके बाद उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।


जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने गोरखपुर निवासी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे परतावल पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक भी शादीशुदा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।


इस मामले में चौकी प्रभारी परतावल जटाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है दोनो का शान्ति भंग में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *