पीड़ित ने पुलिस चौकी पर दी तहरीर, तलाश में जुटी पुलिस
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
परतावल/महराजगंज। परतावल नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर आयोजित समाजवादी पार्टी की SIR मीटिंग के दौरान एक सपा कार्यकर्ता की बाइक चोरी हो गई। घटना से मीटिंग स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी पप्पू यादव मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शाम लगभग 5 बजे बाहर खड़ी उनकी हीरो सुपर एक्सप्लेंडर बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए।
बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने यह बाइक हाल ही में घुघली नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी शैलेंद्र कांत से खरीदी थी। वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी कि इसी बीच चोरी की यह वारदात हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने परतावल चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

