सऊदी अरब में एक माह पूर्व हुई थी मौत, शव पहुंचते ही डेरवा गांव में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेरवा निवासी जोगेंद्र पटेल (उम्र लगभग 55 वर्ष), पुत्र राजबहादुर पटेल, की मृत्यु 30 अक्तूबर 2025 को सऊदी अरब में हो गई थी। लगभग एक महीने बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। हर ओर चीख–पुकार और गम का माहौल व्याप्त हो गया।

परिवार पहले ही बड़ी त्रासदी झेल चुका था। मृतक की पत्नी विंदु (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मृत्यु करीब पाँच वर्ष पूर्व ही हो गई थी। अब जोगेंद्र पटेल का शव आते ही उनका इकलौता पुत्र रवि पटेल (उम्र 28 वर्ष), जो विवाहित है, बेसुध होकर रोने लगा। उसका रो–रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने बताया कि जोगेंद्र पटेल पिछले लगभग चार वर्षों से अपनी रोज़ी–रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब में कार्यरत थे। अचानक हुई उनकी मौत और शव के विलंब से पहुंचने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *