शांति व्यवस्था भंग करने पर चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


श्यामदेउरवां पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया।

उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव मय हमराह दल द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कैफ (22), तैफ उर्फ मेनाज (20), कमाल खान (45) निवासी हरपुर तिवारी तथा अमन यादव (19) निवासी लक्ष्मीपुर जरलहिया टोला कंचनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, GCB को रास्ते से साइड करने के विवाद के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, मुख्य आरक्षी संजय सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेश सिंह तथा आरक्षी अरुण यादव थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *