महराजगंज: एसपी ने पाँच थानों के प्रभारियों का किया तबादला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों एवं निरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार कुल आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें पाँच थानों के प्रभारियों का भी बदलाव शामिल है।

जारी तबादला सूची के अनुसार—

1. निरीक्षक योगेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक थाना परसामलिक, को अब प्रभारी निरीक्षक फरेंदा बनाया गया है।

2. निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई का दायित्व सौंपा गया है।

3. उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, थाना सम्मन सेल से स्थानांतरित होकर अब थानाध्यक्ष पनियरा बने हैं।

4. उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, जो पीआरओ कार्यालय में थे, को थानाध्यक्ष परसामलिक नियुक्त किया गया है।

5. उपनिरीक्षक गौरव राय, जो थानाध्यक्ष कोल्हुई थे, उन्हें थानाध्यक्ष सोहगीबरवां बनाया गया है।

6. उपनिरीक्षक रोहित सविता, थानाध्यक्ष सोहगीबरवां, को पुलिस लाइन भेजा गया है।

7. उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पनियरा, को भी पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है।

8. उपनिरीक्षक प्रशांत पाठक, थानाध्यक्ष फरेंदा, को पुलिस लाइन (गैर जनपद स्थान) के कारण भेजा गया है।

एसपी सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक कारणों और पुलिसिंग में ताजगी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *