दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, विवाहिता ने पति-सास-ननद पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रितू सिंह ने अपने पति संजय सिंह, सास कुसुम देवी और ननद पूजा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 9 मई 2022 को उंटी खास निवासी संजय सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास और ननद द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। रितू सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कई बार जान से मारने की कोशिश की और घर से निकालने का प्रयास भी किया।

इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *