नौतनवा में एक साथ तीन बेटियों का जन्म,दिखा ईश्वर का चमत्कार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मैक्स सिटी अस्पताल में जन्मी त्रिकाल रूपी कन्याओं को देखने उमड़ी भीड़, लोग मान रहे देवी का अवतार

नौतनवा (महराजगंज)। नौतनवा तहसील क्षेत्र के मैक्स सिटी अस्पताल में सोमवार को एक प्रसूता ने एक साथ तीन कन्याओं को जन्म दिया। यह खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसे ईश्वर का अनोखा चमत्कार बताया और तीनों बच्चियों को देवी महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती का रूप मानकर श्रद्धा व्यक्त की।

मां और तीनों बच्चियां पूर्णत: स्वस्थ बताई जा रही हैं। अस्पताल स्टाफ के अनुसार यह सामान्य प्रसव नहीं बल्कि चिकित्सकीय देखरेख में हुआ सफल ऑपरेशन था।
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई, लोग इसे दीपावली से पहले शुभ संकेत मानते हुए एक-दूसरे को बधाई और “शुभ लाभ” संदेश भेजते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *