परतावल बाजार में किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, बधाई कार्यक्रम बना रणभूमि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

झगड़े में एक किन्नर का हाथ टूटा, चालक का सिर फटा; पुलिस ने जांच शुरू की

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बधाई गाने पहुंचे किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक का सिर फट गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुरु मुजुरी निवासी पूजा किन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी टीम के साथ परतावल में बधाई गाने गई थी। इस दौरान कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के मोरवन उर्फ गोपाला अपने दर्जनों साथियों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया।

हमले में पूजा की सहयोगी रीना (45) का हाथ टूट गया, जबकि चालक सुधीर का सिर फट गया। दोनों को तत्काल सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां से रीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *