अवैध संबंध में बनी बाधा, पत्नी व साले की पिटाई

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध को लेकर घरेलू विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़िता महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

महिला का कहना है कि 26 नवंबर 2025 को उसका पति उक्त महिला से मिलने गया था। घर लौटने पर जब उसने पति से इस बारे में पूछताछ की तो पति आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह से मारने-पीटने लगा।

इसी दौरान सूचना पाकर महिला का भाई सद्दाम मौके पर पहुंचा। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने न केवल भाई को गालियां दीं बल्कि उसे भी पीटकर घायल कर दिया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति रहमत अली, उसका भाई सद्दाम हुसैन, हजरत, इरफ़ान और सायमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *